फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Had he worn a helmet, his life could have been saved

Balrampur News: हेलमेट लगाते तो बच सकती थी जान

Fri, 01 May 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 01 May 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Had he worn a helmet, his life could have been saved
फोटो-7-बलरामपुर के उतरौला रोड पर हादसे वाली जगह का निरीक्षण संयुक्त टीम।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। उतरौला रोड पर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत के मामले में संयुक्त टीम ने जांच की। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की संयुक्त टीम बुधवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंची। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपी। टीम ने हादसे वाली जगह का बारीकी से निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की।
विज्ञापन

एआरटीओ बृजेश कुमार ने बताया कि जिन स्थानों पर सड़क दुर्घटना में तीन या उससे अधिक लोगों की मौत होती है, वहां जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम द्वारा जांच कराई जाती है। इसी क्रम में उतरौला रोड स्थित पिपरी कुल्ही गांव के पास उस स्थल का निरीक्षण किया गया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की जान चली गई थी। सड़क सही मिली, लापरवाही भारी पड़ी निरीक्षण के दौरान टीम ने सड़क की चौड़ाई, मोड़ की स्थिति, दृश्यता, संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और प्रकाश व्यवस्था का परीक्षण किया। जांच में सामने आया कि सड़क पर्याप्त चौड़ी है और आसपास कहीं गड्ढा भी नहीं था। कुछ दूरी पर चौराहे के पास संकेतक चिन्ह भी लगा हुआ मिला। अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना प्रतीत हो रही है। दोनों बाइकों की टक्कर सड़क के बीचों-बीच हुई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज गति में थे और सावधानी नहीं बरती गई। यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि हादसे के समय दोनों बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। इसी कारण सिर में गंभीर चोटें आईं और जानलेवा स्थिति बनी। अधिकारियों का मानना है कि यदि चालक और पीछे बैठे लोग हेलमेट लगाए होते तो जान बचने की संभावना अधिक थी। संयुक्त टीम ने लोगों से वाहन चलाते समय गति नियंत्रण में रखने, हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता राम लखन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed