{"_id":"68518ecb52cb06ad9403c439","slug":"greenery-will-flourish-on-both-sides-of-suaon-river-balrampur-news-c-99-1-brp1008-128031-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सुआंव नदी के दोनों किनारों पर लहराएगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सुआंव नदी के दोनों किनारों पर लहराएगी हरियाली
विज्ञापन
बलरामपुर। सुआंव (सुभाषिनी) नदी के किनारों पर अब हरियाली लहराएगी। पौधों के रोपण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पांच जून से पौधों के रोपण और सुआंव नदी की साफ-सफाई का विशेष अभियान शुरू हो गया है। डीएम पवन अग्रवाल के निर्देश पर अब तक 2000 पौधों का रोपण किया जा चुका है।
डीएम ने बताया कि बलरामपुर शहर में जल स्तर को बेहतर बनाने के लिए सुआंव नदी के दोनों किनारों पर विशेष साफ-सफाई और पौधों के रोपण का अभियान चलाया जा रहा है। सीडीओ हिमांशु गुप्त के नेतृत्व में विशेष अभियान को पूरा किया जाएगा। डीसी मनरेगा सुशील अग्रहरि, वन विभाग और अधिशाषी अभियंता सिंचाई व ड्रेनेज खंड के अधिकारी अभियान में योगदान दे रहे हैं।
श्रावस्ती जनपद की सीमा के पास ग्राम गोपियापुर से सुआंव नदी का उद्गम है। यहां से ग्राम गिधरैय्या व भीखपुर से होकर बलरामपुर शहर तक पहुंचती है। नदी के जीर्णोद्धार व तट के सुंदरीकरण के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। सुआंव नदी के दोनों किनारों पर स्थित सभी पोखरों व तालाबों का भी जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। नदी के कैचमेंट एरिया पर पिलर लगाए जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी अधिशाषी अभियंता सिंचाई व ड्रेनेज खंड को दी गई।