फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Govind established his dominance with a daring move, Raju won with a clever strategy.

Balrampur News: धांक दांव से गोविंद ने जमायी धाक, चरखी दांव से जीते राजू

Mon, 29 Dec 2025 09:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
Govind established his dominance with a daring move, Raju won with a clever strategy.
बलरामपुर के माधवघाट में आयोजित दंगल में दमखम दिखाते पहलवान ।-संवाद
रेहरा बाजार। सरायखास में सोमवार को शुरू हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दंगल में सोमवार को छह मुकाबले हुए, जिनमें से पांच में पहलवानों ने विभिन्न दांव का प्रदर्शन कर विपक्षी को चित किया और एक मुकाबला बराबरी पर छूटा। विजयी पहलवानों ने कहीं मुल्तानी दांव लगाया तो कहीं चरखी दांव लगाकर रोमांच बढ़ाया। धांक दांव, सालतू और कालाजंग दांव का भी पहलवानों ने इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

पहली कुश्ती कानपुर के मानसिंह पहलवान और गोरखपुर के गोविंद पहलवान के बीच हुआ, जिसमें धांक दांव से गोविंद पहलवान ने मानसिंह पहलवान को पटखनी दी। दूसरी कुश्ती राजस्थान के सुंदर पहलवान और अयोध्या के नागेंद्र बाबा पहलवान के बीच हुआ, इसमें सुंदर पहलवान को पहलवान नागेंद्र बाबा ने मुल्तानी दांव से हराया। तीसरा मुकाबला मारवाड़ के बिला और हरिद्वार के राहुल पांडेय पहलवान के बीच हु, इसमें पहलवान राहुल पांडेय ने कालाजंग दांव से बिला पहलवान को पटखनी दी।
विज्ञापन

चौथा मुकाबला देहरादून के सोनू पहलवान और नेपाल के राजू पहलवान के बीच हुआ, इसमें चरखी दांव मारकर राजू पहलवान विजेता रहे। पांचवां मुकाबला नेपाल के गूंगा पहलवान और राजस्थान के मोनू पहलवान के बीच हुआ, जिसमें गूंगा पहलवान ने सालतू दांव से मोनू को पटखनी दी। छठी कुश्ती दिल्ली के अशोक पहलवान और पंजाब के बग्गा पहलवान के बीच हुई, यह मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व कुश्ती दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि चंद्र हास सिंह और प्रधान गंगाराम वर्मा प्रधान ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को फाइनल कुश्ती होगी। इस अवसर पर भोला वर्मा, अकबाल मलिक, राजू उपाध्याय, भगवान पूजन पटेल, लल्लू सिंह समेत बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed