{"_id":"5e42dfbe8ebc3ee5db0e302b","slug":"government-should-clear-the-misconceptions-of-caa-nrc-and-npr-balrampur-news-lko5079638199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए, एनआरसी व एनपीआर का भ्रांतियां दूर करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए, एनआरसी व एनपीआर का भ्रांतियां दूर करे सरकार
विज्ञापन
बलरामपुर। सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर को लेकर मुस्लिम समुदाय भ्रम की स्थिति में हैं। इन कानूनों की भ्रांतियों को केन्द्र सरकार दूर करें। संविधान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह बातें मंगलवार को नगर स्थित बीबी बांदी साहिबा ईदगाह में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अशफाक अहमद ने कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के गृहमंत्री व प्रधानमंत्री के बयान में ही एनआरसी को लेकर विरोधाभ्यास है। पूरे देश की स्थिति बनी हुई है। सभा को पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अब्दुल मन्नान ने संबोधित करते हुए कहा कि सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर का पूरे देश में हो रहा विरोध भाजपा के गले की हड्डी बन गया है।
सभा को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, गुलाम मोहम्मद रहमानी, अरशद, हाजी अब्दुल हादी, मोहम्मद उस्मान व अनवार अहमद ने भी संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जब तक संविधान विरोधी कानून एनआरसी, सीएए व एनपीआर की भ्रांतियां दूर नहीं करेगी तब तक हम लोगों का विरोध जारी रहेगा।