{"_id":"64121640d03ea005660f5a24","slug":"gonda-electric-strick-balrampur-news-c-13-1-129659-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार ने बढ़ाई परेशानी
Thu, 16 Mar 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। समस्याओं को लेकर बुधवार की सुबह से ही बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। बिजली दफ्तर पर एकत्र होकर बुधवार को कर्मियों ने धरना दिया। कर्मियों ने बृहस्पतिवार की रात से 72 घंटे के हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इधर, कर्मियों के आंदोलन से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। विद्युत वितरण खंड कार्यालय में धरने को संबोधित करते हुए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक मो. अकील ने कहा कि सरकार ऊर्जा सेक्टर का निजीकरण करने का प्रयास कर रही है, जिसे कर्मचारी बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऊर्जा मंत्री के साथ हुए लिखित समझौते का क्रियान्वयन नहीं किया गया है। अधिकारी ऊर्जा मंत्री को गुमराह कर रहे हैं। बिजली कर्मियों, अवर अभियंताओं एवं अभियंताओं को पूर्व की भांति 9, 14 व 19 वर्ष सेवा पूर्ण होने पर तीन पदोन्नति दिए जाने का समझौता हुआ था, जिसे भी लागू नहीं किया जा रहा है।
धरने के दौरान कर्मियों ने ऊर्जा प्रबंधन की तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद करो, पुरानी पेंशन बहाल करो आदि का नारे लगाए। इस मौके पर बालकृष्ण, राम सहारे, प्रेमचंद्र, रणधीर कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, प्रभात सिंह, बीसी उपाध्याय, शैलेंद्र दूबे, आरपी सिंह, आरके मौर्या, केके तिवारी, दीपक तिवारी, प्रमोद, संतोष, जेपी पाल, अनीश पांडेय व राम सागर आदि मौजूद रहे।
आंदोलन को कई संगठनों ने दिया समर्थन
बिजलीकर्मियों के प्रदर्शन को कई संगठनों के समर्थन दिया है। इनमें राज्य विद्युत परिषद अभियंता के शाखा सचिव मो. अजीज, जूनियर इंजीनियर संगठन के जिलाध्यक्ष केके तिवारी, प्राविधिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष आशीष शुक्ला, विद्युत मजदूर संगठन के अध्यक्ष नवल श्रीवास्तव, विद्युत कार्यालय सहायक संघ के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, बिजली कर्मचारी संघ अध्यक्ष आरपी सिंह, विद्युत संविदा/निविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष गौरांग श्रीवास्तव ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन
इनसेट
परेशान दिखे उपभोक्ता, नहीं मिले कर्मचारी
अभियान के दौरान बिजली कनेक्शन कट जाने पर उसे जोड़वाने आए इरफान ने बताया कि बिजली बिल तो जमा हो गया है लेकिन, कनेक्शन जोड़ने के लिए कर्मी नहीं मिल रहे हैं। पूछने पर कोई सही जवाब नहीं दे रहा है। स्थानीय निवासी राजू ने बताया कि बिजली के बिल दुरुस्त कराना है लेकिन, कर्मियों की हड़ताल के चलते काम नहीं हो रहा है। शकील, अनिल व मुमताज भी बिजली संबंधी समस्या लेकर कार्यालय पहुंची लेकिन हड़ताल के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
किए गए वैकल्पिक इंतजाम
विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता एसके चौधरी ने आंदोलन को देखते हुए वैकल्पिक इंतजाम का दावा किया है। तीन पालियों में कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम का नंबर 05263-232042 है। यहां पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।