फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   girl abscond from police custedy

पुलिस की अभिरक्षा से किशोरी हुई फरार

Mon, 23 Sep 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
girl abscond from police custedy
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाने में मुंबई से पकड़कर लाई गई किशोरी पुलिस की अभिरक्षा से ही फरार हो गई। यही नहीं किशोरी एक महिला आरक्षी का मोबाइल भी अपने साथ ले गई है। इस घटना से थाने में हड़कंप मचा हुआ। किशोरी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। इस मामले में कई लोगों पर गाज गिरने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि बीते दिनों गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने चचेरे भाई के साथ भाग गई थी। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। किशोरी और उसके साथी को मुंबई से तलाश कर थाने लाया गया।
विज्ञापन

परिवारीजन किशोरी को अपने साथ ले जाने के लिए राजी नहीं थे। किशोरी को नारी निकेतन भेजने के लिए अभिरक्षा में रखा गया था। इसी बीच रविवार सुबह किशोरी अचानक चकमा देकर भाग गई। यही नहीं किशोरी थाने की एक महिला आरक्षी का मोबाइल भी अपने साथ ले गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं। शीघ्र ही किशोरी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच के आदेश दिए गए है। जांच में जिस किसी भी कर्मी की लापरवाही उजागर होगी उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक संतोष सरोज ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोरी की तलाश में टीम लगाई गई है। शीघ्र ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed