फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gifts were showered on meritorious students, some received bicycles and others received honours

Balrampur News: मेधावियों पर बरसी सौगातें, कहीं साइकिल तो कहीं मिला सम्मान

Tue, 28 Apr 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 28 Apr 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gifts were showered on meritorious students, some received bicycles and others received honours
फोटो-33-बलरामपुर के उतरौला में मेधावियों को सम्मानित करते सीओ। -स्रोत : स्कूल
उतरौला/जरवा/सादुल्लाहनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित कर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कहीं उपहार में साइकिल देकर उत्साहवर्धन किया गया तो कहीं आगे की पढ़ाई का खर्च उठाने और स्कूटी देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन



उतरौला क्षेत्र के एसएसबी इंटर कॉलेज पिंड खुर्द में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के टॉप-10 छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष राजीव मिश्र ने मेधावियों को उपहार देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. एहसान खान ने हाईस्कूल में जिले में 11वां स्थान पाने वाली छात्रा चंचल मिश्रा की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने की घोषणा की। साथ ही भविष्य में जिला टॉपर को स्कूटी और टॉप-10 विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का ऐलान किया। चंचल को साइकिल भी भेंट की गई। कार्यक्रम में डॉ. अताउल्लाह खान, बब्बू सिंह, उत्तम, प्रदीप मिश्र, अनूप कुमार सिंह, अनिल कुमार शुक्ला, दयाशंकर पांडेय, सुप्रिया वर्मा, प्रांजलि गुप्ता, रमेश शर्मा, इरशाद व जफर खान मौजूद रहे।
विज्ञापन


जरवा के बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इंटरमीडिएट की छात्रा शमा प्रवीन ने 86, रुचि मौर्य ने 84 और थारू छात्रा रीतू कुमारी ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संस्थापक विवेक गोयल, प्रधानाचार्य शब्बीर हसन व प्रबंध निदेशक वैभव ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर के एजी हाशमी इंटर कॉलेज के छात्र धर्मेंद्र ने 451 अंक हासिल कर जिले में चौथा एवं विजय गुप्ता ने 437 अंक के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने दोनों छात्रों को सम्मानित करके खुशी जताई। इस अवसर पर जावेद अहमद सिद्दीकी, मुस्तकीम अहमद व विनोद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

फोटो-33-बलरामपुर के उतरौला में मेधावियों को सम्मानित करते सीओ। -स्रोत : स्कूल

फोटो-33-बलरामपुर के उतरौला में मेधावियों को सम्मानित करते सीओ। -स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed