फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ganpati Bappa Morya, come early next year...

Balrampur News: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Tue, 17 Sep 2024 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya, come early next year...
-बलरामपुर के महदेइया बाजार में निकाली गई प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा।-संवाद
बलरामपुर। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...के जयकारों के बीच मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन


धूमधाम से निकाली गई प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा
उतरौला(बलरामपुर)। नगर में 10 दिनों तक चलने वाले गणेश पूजन महोत्सव का समापन मंगलवार को हो गया। इस दौरान नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में अबीर गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु भक्तिगीतों पर थिरकते नजर आए। शोभायात्रा में शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। इस अवसर पर एसडीएम अवधेश कुमार, सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह, कोतवाल संजय दूबे, अमित कुमार, सरोज कुमार, रमेश जायसवाल, आशीष कसौधन, अरविंद कुमार व संतोष कसौंधन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सिरिया नाले में हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नगर में जगह-जगह सजे पूजा पंडाल में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। प्रतिमाएं मिल चुंगी नाका पर एकत्रित हुईं। इसके बाद पुरानी बाजार, नई बाजार, बलरामपुर चौराहा सहित परंपरागत मार्गों से होते हुए विसर्जन शोभायात्रा सिरिया नाले पर पहुंची। यहां पर विधि विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्तिगीतों पर थिरके श्रद्धालु
महदेईया बाजार(बलरामपुर)। श्री गणेश पूजन समिति की तरफ से गणेश प्रतिमा विसर्जन का शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा चमरूपुर से निकलकर महदेईया बाजार, कांटा तिराहा, शुक्लागंज बाजार होते हुए गुमड़ी घाट गुमड़ी घाट पहुंची, जहां पर विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। भक्तिगीतों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए।


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकली शोभायात्रा
रेहरा बाजार(बलरामपुर)। भगवान गणेश की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई। शोभायात्रा रेहरा बाजार से सोनापार व भद्रकाली चौक होते हुए कुआनो नदी के सुंदर घाट पर पहुंची, जहां पर विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed