फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Gang rape of two Nepali girls tied to a tree

पेड़ से बांध दो नेपाली किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 27 Jun 2022 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gang rape of two Nepali girls tied to a tree
बलरामपुर। हरैया क्षेत्र के मणिपुर साप्ताहिक बाजार में रविवार को दैनिक उपयोग का सामान खरीदने नेपाल के जिला दांग से आ रही एक महिला व पांच नाबालिग लड़कियों को जंगल में चार युवकों ने बंधक बनाकर धमकाते हुए पेड़ों से बांध दिया। फिर सभी से छेड़खानी की और दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म करके भाग गये।
विज्ञापन

डरी-सहमी महिला व लड़कियों ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद नेपाल के जिला दांग के खंगरा नाका थाने में शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए नेपाल की पुलिस पीड़ित लड़कियों को लेकर हरैया थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

हरैया थाने की पुलिस ने अन्य थानों की पुलिस व एसओजी की मदद से सोमवार भोर चारों आरोपियों को दबोच लिया। चारों को जेल भेजा गया है। एसपी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए लगाया जाएगा। इनके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के जिला दांग के खंगरा नाका थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रविवार रात हरैया थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने गांव की पांच नाबालिग लड़कियों के साथ साइकिलों से हरैया क्षेत्र के मणिपुर साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आ रही थी।
रास्ते में महादेव बांकी जंगल के पास पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने सभी को बंधक बनाकर अलग-अलग पेड़ों से बांध दिया। चारों युवकों ने महिला व पांचों लड़कियों से छेड़खानी की। फिर दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
युवकों से चंगुल से छूटकर महिला व सभी लड़कियां अपने घर पहुंचीं और मामले की जानकारी परिजनों को दी। घरवाले लड़कियों को लेकर जिला दांग के थाना खंगरा नाका पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपाल पुलिस तुरंत पीड़ित लड़कियों व महिला को लेकर थाना हरैया पहुंची।
जहां महिला की तहरीर पर हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम जयरामपुर खादर निवासी रामचंद्र उर्फ चंदर, राजेंद्र, राकेश व पिंटू के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।
हरैया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके महराजगंज तराई व ललिया पुलिस व एसओजी की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। सोमवार भोर मुखबिर की सूचना पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास भी है। पीड़ित लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

एसपी राजेश कुमार सक्सेना का कहना है कि सदियों से मैत्रीपूर्ण संबंधों के लिए मशहूर भारत-नेपाल का रिश्ता इस घटना से कलंकित हुआ है। घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इनके खिलाफ गैैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed