{"_id":"615749248ebc3e372c07025c","slug":"gandhi-jayanti-will-be-celebrated-with-pomp-balrampur-news-lko598183061","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम के साथ मनाई जाएगी गांधी जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम के साथ मनाई जाएगी गांधी जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। जिले में धूमधाम के साथ गांधी जयंती मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम श्रुति ने शुक्रवार को वर्चुअल बैठक कर अफसरों को कार्यकमों को कराने की जिम्मेदारी सौंपी है।
वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि दो अक्तूबर को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए धूमधाम के साथ गांधी जयंती के कार्यक्रम कराए जाएंगे। एमपीपी इंटर कालेज से डीआईओएस गोविंद राम के संयोजन में प्रभात फेेरी निकाली जाएगी। सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ सिटी वरुण मिश्र शंति व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी व क्रीड़ाधिकारी के संयोजन में स्पोर्ट्स स्टेडियम से पैदल चाल होगी। सुबह आठ बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूलों में गांधी व शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम किए जाएंगे। नई बस्ती में साफ-सफाई कराई जाएगी जिसका इंतजाम ईओ की तरफ से किया जाएगा। केजीबीवी की मेधावी छात्राओं को डीएम की तरफ से पुरस्कृत किया जाएगा।
वीर विनय चौराहे पर जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार के संयोजन में स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिला महिला, पुरुष व संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल बांटा जाएगा। एमपीपी इंटर कालेज में विचार गोष्ठी व वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाएगी।