फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four including MLA's brother won the director election

Balrampur News: डायरेक्टर चुनाव में विधायक के भाई समेत चार जीते

Wed, 16 Oct 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 16 Oct 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Four including MLA's brother won the director election
बलरामपुर गन्ना समिति में मतदान करने जाते लोग।-संवाद
बलरामपुर। गन्ना विकास समिति बलरामपुर में डायरेक्टर के चार पदों के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसमें गोंडा के मेहनौन के भाजपा विधायक विनय द्विवेदी के भाई ओंकार वन समेत चार ने सीधी टक्कर में जीत दर्ज की। तीनों गन्ना समितियों में 17 अक्तूबर को सभापति व उपसभापति का चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन

अपर एसडीएम न्यायिक उतरौला/गन्ना विकास समिति बलरामपुर के आरओ राजेंद्र बहादुर ने बताया कि 11 डायरेक्टर सीटों पर चुनाव प्रक्रिया पूरी कर ली गई। एकल नामांकन के चलते सात सीटों पर डायरेक्टर का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। बाकी बचे चार डायरेक्टर सीटों पर दो-दो नामांकन के चलते बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान व मतगणना कराई गई। गेट पर तैनात पुलिस फोर्स की जांच के बाद वोटरों को मतदान के लिए अंदर भेजा गया। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। इसके बाद मतगणना कराई गई। निर्वाचन क्षेत्र ताड़ी परसोहिया में राकेश कुमार, पारासराय में अमिरका प्रसाद, शिवगढ़ में तेज बहादुर सिंह एवं शिवपुर महंथ में ओंकार वन ने जीत दर्जकर डायरेक्टर बने।
विज्ञापन

-ऐसे होगा प्रतिनिधियों का चुनाव
17 अक्तूबर को सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। गन्ना विकास समिति बलरामपुर में 11, उतरौला में नौ एवं तुलसीपुर में 11 डायरेक्टरों को अपने-अपने सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed