फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four health workers including the superintendent were absent, their salary was stopped

Balrampur News: अधीक्षक सहित चार स्वास्थ्यकर्मी रहे गैरहाजिर, रोका वेतन

Tue, 11 Feb 2025 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Four health workers including the superintendent were absent, their salary was stopped
बलरामपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार का मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधीक्षक व महिला चिकित्सा अधिकारी सहित चार स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने वेतन रोकते हुए सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

निरीक्षण में अधीक्षक डाॅ. गिरधर चौहान, महिला चिकित्साधिकारी डाॅ. कनक सिंह, एएनएम निशा वर्मा एवं वार्ड बॉय रोहित सिंह अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के समय तक ओपीडी में कुल 119 मरीजों का उपचार किया गया था और 16 मरीजों की पैथोलॉजी जांच की गई थी। सीएमओ ने अनुपस्थित मिले चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं अधीक्षक डाॅ. गिरधर चौहान ने बताया कि उन्होंने अपना ऑपरेशन कराया है, अवकाश के लिए प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि चिकित्सालय भवन एवं परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। किसी भी मरीज को बाहर से दवा एवं जांच न लिखी जाए। सभी कर्मचारी समय से अस्पताल आएं और निर्धारित ड्रेस कोड में रहें। निरीक्षण के समय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, डीएमओ राजेश पांडेय व डॉ. श्याम जी श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed