फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four employees missing from duty

ड्यूटी से नदारद मिले चार कर्मचारी

Thu, 22 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Four employees missing from duty
बलरामपुर। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवीपाटन मंडल विनय मोहन वन ने गुरुवार को नगर व ब्लॉक संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्हें चार कर्मचारी बिना सूचना के नदारद मिले। उन्होंने सभी गैरहाजिर कर्मियों पर कार्रवाई को बीएसए को पत्र लिखा। दोनों शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को मिशन प्रेरणा व अन्य कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एडी बेसिक ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नगर संसाधन केंद्र में तैनात लेखाकार विजय गुप्ता, ऑपरेटर सुधीर कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक विनय मिश्र व भोलानाथ बिना सूचना के नदारद पाए गए। मौके पर मौजूद बीईओ नगर मनीराम वर्मा ने बताया कि भोलानाथ बीएसए कार्यालय से संबद्ध हैं। इस पर एडी बेसिक ने जब बीएसए कार्यालय से संपर्क किया तो बताया गया कि भोलानाथ वहां भी अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने सभी नदारद कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के विद्यालयों के कायाकल्प के लिए डीएम कृष्णा करुणेश की तरफ से पांच लाख की धनराशि स्वीकृति कराई गई है। बीईओ कार्यालय को भी दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया है। मौके पर मौजूद शिक्षक अरुण कुमार मिश्र व राकेश गुप्ता ने नगर संसाधन केंद्र से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगवाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर ब्लॉक संसाधन केंद्र के निरीक्षण में एडी बेसिक ने बीईओ को दिशा-निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सभी बीइओ के साथ बैठक की और उन्हें मिशन प्रेरणा व कायाकल्प योजनाओं को परवान चढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed