फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four died from corona

कोरोना से चार की मौत, जिले में पॉजिटिव मिले 88

Mon, 03 May 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Four died from corona
बलरामपुर। कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिले के लेवल-2 हॉस्पिटल में भर्ती चार कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 88 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि बलरामपुर नगर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी जगदीश सिंह (85) को बुखार व खांसी की शिकायत पर एक मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय के लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां इलाज के दौरान दो मई को उनकी मौत हो गई। सदर ब्लॉक के ग्राम छोटा धुुसाह निवासी विनय कुमार जायसवाल (36) को बुखार व खांसी की शिकायत होने पर 28 अप्रैल को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान दो मई उनकी मौत हो गई।
तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम जुगलीपुर निवासी सोहनलाल गुप्ता (67) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर दो मई को लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती कराया गया था उसी दिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इसी तरह ग्राम धर्मपुर निवासी बुधराम (22) को बुखार व खांसी की शिकायत पर दो मई को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था। कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उन्हें लेवल-2 हास्पिटल में भर्ती किया गया था। दो मई को ही उनकी मौत हो गई।
जिला सूचना कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 88 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए लोंगों में सबसे अधिक नसीबगंज बलरामपुर में छह व देवरहवा बलरामपुर चार व्यक्ति शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त बलरामपुर नगर, बलरामपुर ग्रामीण, तुलसीपुर, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैया सतघरवा, उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग व रेहरा बाजार ब्लॉक के गांवों में भी तमाम लोग पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इन लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार की जा रही है।

पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल भी जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 5451 हो गई है। 4065 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 74 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 1312 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed