फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Former state vice president of SP business meeting joined BJP

सपा व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

Mon, 06 Dec 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Former state vice president of SP business meeting joined BJP
लखऊन में रमेश कुमार गुप्ता को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष व महासचिव रमेश कुमार गुुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने रविवार की देर शाम उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता लेने पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों तथा पदाधिकारियों ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए बधाई दी है।
विज्ञापन

भाजपा की तरफ से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में जिले की निवासी एवं सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता ने सैकड़ों व्यापारियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में सिर्फ परिवारवाद का बोलबाला है। यह पार्टी परिवार के अलावा किसी अन्य का भला नहीं सोचती जबकि भाजपा सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों के साथ गरीब, किसान व बेरोजगार युवाओं के हित में भाजपा सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित है। व्यापारियों के उत्पीड़न पर पूरी तरह अंकुश लगा है। इन्ही सब बातों को लेकर साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा की सदस्यता लेने पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व मीडिया प्रभारी डीपी सिंह आदि ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed