फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fog in the sky, no relief from cold

आसमान में छाई धुंध, ठंड से नहीं मिली राहत

Thu, 10 Dec 2020 10:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Fog in the sky, no relief from cold
बलरामपुर में घने कोहरे व कड़ाके की ठंड के बीच आवागमन करते लोग - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। आसमान में गुरुवार को भी धुंध छाई रही। दिन भर लोग सूरज निकलने का इंतजार करते रहे लेकिन धूप नहीं निकली। कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों और चौराहों पर अलाव के इंतजाम करने की मांग की है। सरकार की ओर पर्याप्त इंतजाम न होने से ठंड के मौसम में गरीबों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ने से गरीबों और बेसहारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाहर से आने वाले गरीब मुसाफिरों को रात काटने के लिए भटकना पड़ रहा है। रैन बसेरों की हालत बदतर होने से खुले आसमान के नीचे रात काटने को मुसाफिरों की मजबूरी बन गई है। लोगों ने शासन-प्रशासन से गरीबों व बेसहारों को गरम कपड़े मुहैया कराने चारों नगर निकायों के चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने और रैन बसेरों में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि दूसरे दिन गुरुवार को भी मौसम में कोई सुधार नहीं दिखा। कड़ाके की ठंड का प्रकोप दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह देर तक आसमान में धुंध छाई रही। दोपहर में थोड़ी देर के लिए सूर्य के दर्शन तो हुए लेकिन कुछ देर बाद ही सूरज फिर धुंध में छिप गया। ऐसे में गरीबों, बेसहारों और मुसाफिरों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। रात के समय बाहर से पहुंचने वाले गरीब मुसाफिरों को ठहरने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से रैन बसेरों का इंतजाम चाक-चौबंद किये जाने का दावा किया जा रहा है जबकि हकीकत कुछ और ही है। नगर निकायों के सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव के इंतजाम तक नहीं किए गए हैं।
तीनों तहसीलों को जिला प्रशासन की तरफ से नगर निकायों में अलाव जलवाने के लिए पहले ही 50-50 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं। जिला प्रशासन ने तीनों तहसीलों के एसडीएम को पांच-पांच लाख रुपये गरीबों व बेसहारों को कंबल देने लिए पहले की धनराशि भेज दिया है लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि अभी तक कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है।

तीनों तहसीलों के एसडीएम को दिया गया निर्देश
तीनों तहसीलों के एसडीएम को सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर गरीबों व बेसहारों के लिए अलाव जलवाने और कंबल आदि का वितरण कराने के लिए सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। निर्देश के अनुपालन में हीलाहवाली बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
- अरुण कुमार शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed