फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five thousand rupees stolen from Tehsil premises

तहसील परिसर से पांच हजार रुपये की चोरी

Thu, 28 Oct 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Five thousand rupees stolen from Tehsil premises
उतरौला (बलरामपुर)। तहसील परिसर से चोरों ने पांच हजार की नकदी पार कर दी। पुलिस बूथ से चंद कदम की दूरी पर चोरी की वारदात हुई है। अधिवक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए मामले में पुलिस को तहरीर दी है। वारदात का शीघ्र खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बीते दिन पुलिस को दी गई तहरीर के जरिए कहा है कि तहसील परिसर में वकीलों के बैठने के लिए चैंबर है। चैंबर की कुंडी काटकर चोरों ने बार लिपिक के बक्से में रखी पांच हजार की नकदी पार कर दी। चोरों ने अन्य वकीलों के बक्सों का भी ताला तोड़कर तलाशी ली। दूसरे चैंबर में भी चोरी की कोशिश की गई।
विज्ञापन

कहा कि तीन माह पहले चौकीदार की मौत हो गई थी तबसे अब तक चौकीदार नहीं रखा गया। तहसील परिसर में रखे राजस्व अभिलेखों व अन्य रिकार्डों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। वकीलों ने मामले का शीघ्र खुलासा व चौकीदार की तैनाती न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। तहसीलदार उतरौला नरेंद्र राम ने वकीलों को आश्वासन दिया कि चौकीदार की तैनाती के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed