फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five major roads will be built with 223 crores, the journey will be smooth

Balrampur News: 223 करोड़ से बनेंगी पांच प्रमुख सड़कें, सुगम होगी राह

Wed, 02 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 02 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Five major roads will be built with 223 crores, the journey will be smooth
बलरामपुर। शासन ने 31 मार्च को जिले में पांच महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए 223.15 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही इन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सड़क निर्माण की स्वीकृति की जानकारी दी और कहा कि विकास की दिशा में कोई कमी नहीं होगी।
विज्ञापन

स्वीकृत बजट में पांचों सड़कों के लिए 53 करोड़ 53 लाख 42 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की गई है। इसके अलावा, लंबे समय से लंबित चोरघटा घाट पुल के पुनरीक्षित बजट को भी स्वीकृति मिल गई है। पहले इस पुल के निर्माण के लिए 3 करोड़ 46 लाख 76 हजार रुपये का बजट स्वीकृत था। लेकिन अब शासन ने 7 करोड़ 27 लाख 57 हजार रुपये की स्वीकृति दे दी है, जिससे पहुंच मार्ग निर्माण की अड़चन दूर हो गई है। सदर विधायक पल्टूराम ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बीते दिनों मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लंबित प्रस्तावों को उठाया था। इस बजट और पहली किस्त के बाद इन सड़कों के निर्माण का कार्य नए वित्तीय वर्ष के पहले महीने में ही शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


इन पांच सड़कों के लिए आवंटित हुआ बजट
उतरौला-तुलसीपुर मार्ग (9 किमी.):
इस सड़क निर्माण के लिए 31 करोड़ 86 लाख 74 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसके लिए 11 करोड़ 15 लाख 36 हजार रुपये की पहली किस्त जारी की गई है।
बलरामपुर से बस्ती मार्ग (21 किमी.):
जिले की सीमा में शामिल इस मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 74 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। और 26 करोड़ 15 लाख 84 हजार रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधरा कैथोलिया सिंगारजोत मार्ग (11.7 किमी.):
इस मार्ग के लिए 29 करोड़ 81 लाख 75 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है और 3 करोड़ 76 लाख 30 हजार रुपये की पहली किस्त दी गई है।
महेशभारी भैंसहवा मार्ग (18.8 किमी.):
इसके लिए 52 करोड़ 61 लाख 36 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है, और 6 करोड़ 63 लाख 98 हजार रुपये की पहली किस्त दी गई है।
कोड़री-मथुरा से चौधरीडीह मार्ग (16 किमी.):
इस मार्ग के लिए 46 करोड़ 11 लाख 51 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है, और 5 करोड़ 81 लाख 94 हजार रुपये की पहली किस्त भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed