फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five firms under vigilance probe, records summoned

Balrampur News: सतर्कता जांच के दायरे में पांच फर्में, रिकॉर्ड तलब

Thu, 18 May 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 18 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Five firms under vigilance probe, records summoned
बलरामपुर। स्वास्थ्य विभाग में दवाओं व सर्जिकल उपकरण की खरीदारी सहित अन्य बिंदुओं की जांच कर रही उप्र सतर्कता टीम ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। टीम ने संयुक्त जिला अस्पताल में वर्ष 2017-18 से 2021-22 के मध्य काम करने वाली पांच फर्मों से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है। इसको लेकर टेंडर की फाइलें खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग में हुई खरीदारी से लेकर अन्य गड़बड़ियों को लेकर एक पूर्व विधायक से जुड़ी शिकायतों की जांच सतर्कता टीम कर रही है। जांच टीम ने सीएमएस से संबंधित फर्म मेसर्स आरपी ग्रुप ऑफ कंस्ट्रक्शन, बीएस इंटरप्राइजेज, यश मेडिकल एजेंसी, यश इंटरप्राइजेज व संस्कृति इंटरप्राइजेज द्वारा वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2021-22 तक किए गए कार्य का विवरण मांगा है। इन फर्मों द्वारा की गई आपूर्ति से संबंधित बिल वाउचर, मांगपत्र, अनुबंध पत्र, टेंडर पत्रावली, कैशबुक, स्टॉक बुक व अन्य अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर मांगी गई रिपोर्ट
- वर्ष 2015-16 व 2018-19 में हुई निविदा नियमावली की पत्रावली।
- दिनांक 23, 24 व 25 मई 2018 को अवशेष धनराशि 1.40 रुपये किस-किस मद के थे, उक्त से संबंधित बजट का आवंटन आदेश।
- वर्ष 2015-16 की निविदा के आधार पर सामानों की आपूर्ति की गई है। किस नियम के आधार पर पुरानी निविदा पर वित्तीय वर्ष 2018-19 में कार्य कराया गया है। इससे संबंधित आदेश-नियमावली की प्रमाणित प्रति।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 व 2019-20 में पूर्वाधिकारी द्वारा निर्माण आपूर्ति के लिए निविदा कराई गई अथवा नहीं। यदि निविदा कराई गई हो तो उसकी प्रमाणित प्रति, अगर नहीं कराई कराई गई तो उसका क्या कारण था।
- कोटेशन पर क्रय आपूर्ति की नियमावली की प्रमाणित प्रति। प्रस्तुत प्रकरण में यदि कोई सामान कोटेशन पर लिया गया हो तो संबंधित कोटेशन की पत्रावली प्रमाणित प्रति।

- लोकल स्तर पर की गई खरीदारी के संबंध में क्या व्यवस्था थी। इस मामले में लोकल स्तर पर जो खरीदारी की गई है, उससे संबंधित पत्रावली की प्रमाणित प्रति तथा लोकल क्रय नियमावली की प्रमाणित प्रति।


सतर्कता टीम ने कुछ अभिलेख मांगे हैं, उसे जांच टीम को उपलब्ध कराया जा रहा है। जांच टीम को पूरा सहयोग किया जा रहा है।
- डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सीएमएस संयुक्त जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed