फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Five arrested for theft of sponge iron from railway goods warehouse

Balrampur News: रेलवे माल गोदाम से स्पंज आयरन की चोरी में पांच गिरफ्तार

Mon, 23 Dec 2024 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 09:19 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for theft of sponge iron from railway goods warehouse
बलरामपुर के देहात कोतवाली में मौजूद पकड़े गए अ​भियुक्त।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। बलरामपुर रेलवे स्टेशन के माल गोदाम से स्पंज आयरन की चोरी के मामले में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 32 हजार रुपये नकदी व 1.75 लाख रुपये के पांच स्मार्ट फोन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने सोमवार को घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर 2024 को प्रकाश रोड लाइंस असुरन चौक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर निवासी जय प्रकाश पांडेय ने बलरामपुर नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। बताया था कि बलरामपुर रेलवे स्टेशन के माल गोदाम के बगल में रखे स्पंज आयरन को वह विभिन्न फैक्टरियों में रेलवे वैगन के माध्यम से सप्लाई करने का कार्य करते हैं। जंगल तुलसीराम बिछिया वार्ड शिवपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर निवासी हरिकेश पांडेय ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कूटरचित अभिलेखों के जरिए 40 टन स्पंज आयरन चोरी से बेच दिया है।
विज्ञापन

मामले में नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर बृजनंदन राय के नेतृत्व में नगर कोतवाली की पुलिस व स्वाट टीम को घटना के अनावरण की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने मामले की छानबीन कर हरिकेश पांडेय के साथ थाना महराजगंज तराई के रजवापुर निवासी सुरेश द्विवेदी, थाना हरैया के मणिपुर बाजार निवासी रमेश कुमार ठठेर, जनपद कानुपर नगर के थाना रायपुरवा सिटी क्लब जीटी रोड अनवरगंज निवासी आशीष गुप्त उर्फ तन्नू तथा थाना महराजगंज तराई के जयनगरा निवासी महमूदुर्रहमान को गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर फुलवरिया बाईपाास चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 32 हजार रुपये नकदी व पांच स्मार्ट फोन बरामद किया गया है। सभी अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है स्पंज आयरन
स्पंज आयरन लौह अयस्क से प्राप्त एक उत्पाद है, जिसे डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन (डीआरआई) या मेटलाइज्ड आयरन भी कहा जाता है। स्पंज आयरन का उपयोग लोहा और इस्पात उद्योग में इंडक्शन व इलेक्ट्रिकल आर्क भट्टियों में स्क्रैप के विकल्प के रूप में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed