{"_id":"65847f9db6f3e155bd0778df","slug":"fine-of-rs-436-lakh-collected-for-ignoring-rules-balrampur-news-c-99-1-brp1003-5487-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नियमों की अनदेखी पर वसूला 4.36 लाख रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नियमों की अनदेखी पर वसूला 4.36 लाख रुपये का जुर्माना
Thu, 21 Dec 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में यातायात नियमों का उल्लंघन करना 330 वाहन चालकों पर भारी पड़ा। ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने पर इन वाहन चालकों के खिलाफ 4.36 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई हुई है। यातायात पुलिस ने 20 दिसंबर तक इन वाहनों का चालान कर जुर्माना राशि की वसूली की है। यह चालान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट व लाइसेंस के वाहन चलाने, गलत पार्किंग के साथ ट्रिपलिंग करने वालों पर कार्रवाई कर लगाया गया।
यातायात प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दौरान यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के दौरान यातायात विभाग की तरफ से संचालित चेकिंग अभियान में बिना लाइसेंस के वाहन चलाने वाले 32 लोगों से 16 हजार रुपये, गलत पार्किंग पर 31 लोगों से 15,500 रुपये, यातायात नियम का पालन न करने वाले नौ लोगों पर 18 हजार रुपये, तीन नाबालिग पर वाहन चलाने में 15 हजार, गलत नंबर प्लेट अथवा डिजाइन वाली नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने में तीन लोगों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
एआरटीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि इसके साथ ही ओवर लोडिंग पाए जाने पर पांच वाहनों को सीज भी किया गया। जबकि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टर, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, नशे की हालत में वाहन चलाने वालों सहित 30 अन्य चालकों का भी चालन करते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई।