{"_id":"68f913d79b6d13b6a30b37e8","slug":"festival-special-train-will-run-from-barhni-to-pune-via-balrampur-from-today-balrampur-news-c-99-1-brp1008-135553-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बलरामपुर होकर बढ़नी से पुणे तक आज से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बलरामपुर होकर बढ़नी से पुणे तक आज से चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
बलरामपुर रेलवे स्टेशन।-संवाद
बलरामपुर। बढ़नी से पुणे तक बलरामपुर होकर 23 अक्तूबर से त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन से दीपावली व छठ पूजा पर यात्रियों को सफर करने की सुविधा मिलेगी। यह ट्रेन तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी।
05035 बढ़नी-पुणे अनारक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 23 अक्तूबर को सुबह 7:45 बजे बढ़नी रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। तुलसीपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:27 बजे पहुंचेगी। बलरामपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:54 बजे विशेष ट्रेन पहुंचेगी। ट्रेन गोंडा 9:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन बादशाहनगर, ऐशबाग, उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी, बीना, भोपाल होकर रानी कमलापति जंक्शन पर रात 11:04 बजे पहुंचेगी।
दूसरे दिन रात 1:10 बजे ट्रेन इटारसी पहुंचेगी। यहां से खंडवा, भुसावल, मनमाड व कोपरगंज से होकर दोपहर 12 बजे अहिल्यानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से चलकर ट्रेन शाम 4:15 बजे पुणे पहुंचेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में साधारण द्वितीय व शयनयान श्रेणी के 15 और एसएलआर के दो के साथ 17 कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन में सभी कोच अनारक्षित रहेंगे।