फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fear of loss in board exams, demand to change center

Balrampur News: बोर्ड परीक्षा में नुकसान की आशंका, केंद्र बदलने की मांग

Wed, 29 Nov 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 29 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Fear of loss in board exams, demand to change center
गोंडा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए जारी अंतरिम सूची में शामिल परीक्षा केंद्रों से ज्यादा दावे व आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। अंतरिम सूची के 131 परीक्षा केंद्रों पर कुल 174 दावे व आपत्तियां आईं है। जिसके सत्यापन के बाद बोर्ड के मानकों के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा कराई जानी है। इसमें निरस्त कर नए परीक्षा केंद्र बनाने की सबसे अधिक मांग है।
विज्ञापन

पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 92 हजार विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा कराने के लिए 131 विद्यालयों की अंतरिम सूची जारी की थी। इस पर 28 नवंबर तक कुल 174 दावे व आपत्तियां स्वीकार की गई हैं। इनके निस्तारण के लिए एक बार फिर एसडीएम स्तर से दावे व आपत्तियों की जांच व अंतरिम सूची के आधार पर विश्लेषण किया जाएगा। यूपी बोर्ड परीक्षा कराने के लिए पूरी तरह से परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जा सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी तहसीलों से आई आपत्ति व दावे जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वहीं रिपोर्ट के आधार पर सूची में बदलाव के साथ ही शुचिता व नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा 80 नया केंद्र के लिए प्रत्यावेदन दिए गए हैं। 76 आवेदन बोर्ड की ओर बालिकाओं के लिए निर्धारित सात किमी व बालकों के लिए 12 किमी से ज्यादा होने के दावे किए हैं। छह विद्यालय संचालकों ने कहा कि उनके विद्यालय में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बदलवाने के लिए संचालकों ने खुद की दुश्मनी का हवाला दिया है। जिले के सभी चारों तहसीलों से एक-एक प्रकरण आया है। जिसमें संचालकों ने खुद की दुश्मनी से बच्चों को मदद न मिलने को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। वहीं, आठ अन्य मामलों में प्रत्यावेदन किए गए हैं। कुल 131 परीक्षा केंद्रों के मुकाबले 174 आवेदन पर मंथन चलेगा।

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सभी दावे व आपत्तियों के आधार पर बोर्ड परीक्षा केंद्र का निर्धारण किया जाएगा। सभी का तहसील स्तर पर जांच व निस्तारण कराया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर फाइनल सूची तैयार की जाएगी। इसमें दूरी मानक के हिसाब से हो, इसके अलावा बोर्ड मानकों के साथ ही नकलविहीन परीक्षा कराई जा सके। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article