फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmer's death due to high-tension wire

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत

Mon, 26 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death due to high-tension wire
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम देवारीखेरा के मजरे धाकड़गंज निवासी युवा किसान ट्रैक्टर की मरम्मत कराते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। घटना में गंभीर रूप से झुलसे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

धाकड़गंज निवासी विजय ने बताया कि उनके पिता राजेश कुमार (42) रविवार को ट्रैक्टर व रायपर मशीन लेकर मौर्यगंज बाजार में वेल्डिंग कराने गए थे। वेल्डिंग के दौरान राजेश ट्रैक्टर से संचालित रायपर मशीन पर चढ़ गए। वेल्डिंग के दौरान राजेश ने जैसे ही सरिया ऊपर उठाया सरिया हाईटेंशन तार से टकरा गई। हाईटेंशन तार की चपेट में आते ही राजेश बुरी तरह से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक पारस प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed