फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Farmer dies due to electric shock

Balrampur News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Wed, 13 Nov 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 13 Nov 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electric shock
बलरामपुर। खेत में धान की मड़ाई करने गया 52 वर्षीय किसान करंट की चपेट आ गया। करंट लगने से किसान झुलस गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के देवारीखेरा गांव निवासी शिवानंद तिवारी ने बताया कि उनके 52 वर्षीय पिता रक्षाराम तिवारी बुधवार की सुबह नयानगर के मजरा पांडेयपुरवा में स्थित अपने खेत में धान की मड़ाई करने गए थे। खेत के किनारे बिजली का हाईटेंशन तार जमीन पर पड़ा था। उनके पिता बिजली की तार के चपेट में आ गए और झुलस गए। उनके साथ मौजूद मेरी छोटी बहन ने हल्ला गोहार मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण मनोज पांडेय ने रेहरा बाजार पॉवर हाउस में फोन करके बिजली कटवाई। गंभीर रूप से झुलसे रक्षाराम को पीएचसी रेहरा बाजार ले जाया गया। पीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. गिरधर चौहान ने बताया कि रक्षाराम तिवारी की रास्ते में ही मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक रेहरा बाजार ओपी सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विभागीय अनदेखी से गई किसान की जान
-मृतक किसान रक्षाराम तिवारी के पुत्र शिवानंद तिवारी ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि हाईटेंशन बिजली तार चार माह से जमीन पर पड़ा था। इसकी सूचना कई बार विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई, लेकिन इसे हटाया नहीं गया। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते पिता को अपनी जान गंवानी पड़ी है। उधर, अधिशासी अभियंता पॉवर कारपोरेशन तुलसीपुर-उतरौला आरएस मौर्य ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के विवाह की खुशियां मातम में बदली
-मृतक किसान रक्षाराम अपनी छोटी बेटी प्रीति तिवारी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। 18 नवंबर को तिलक व नौ दिसंबर को शादी होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। इसी बीच उनकी मौत से घर में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed