{"_id":"6503530f1490cebf38024b28","slug":"expressed-protest-by-burning-the-effigy-of-the-state-government-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2705-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रदेश सरकार का पुतला फूंक कर जताया विरोध
विज्ञापन
-बलरामपुर के दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते अधिवक्ता।
बलरामपुर। जिला मुख्यालय सहित तहसील न्यायालयों पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर वकीलों ने विरोध जताया। जुलूस निकालकर अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और न्यायिक कार्य नहीं किया।
दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदेश सरकार का पुतला लेकर अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता न्यायालय के मुख्य गेट पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र व कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय ने कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों को सजा दिलाए बिना अधिवक्ताओं का आंदोलन खत्म नहीं होगा। हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो हम अधिवक्तागण आंदोलन को तेज करते हुए चक्का जाम सहित शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते रहेंगे। जिला बार संघ महामंत्री अजय बहादुर सिंह व कलेक्ट्रेट बार संघ महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट प्रदेश सरकार को तत्काल लागू करना चाहिए। अधिवक्ता शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य नहीं करेंगे और विरोध दर्ज कराएंगे।
युवा बार संघ अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय व महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हठधर्मिता कर रही है। लोकतंत्र में दोनों पक्षों को सुनकर ही सरकार को निर्णय लेना चाहिए, लेकिन सरकार अधिवक्ताओं के खिलाफ की मुकदमा दर्ज करके उत्पीड़न कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार काउंसिल के निर्णय के अनुसार आगे आंदोलन को बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर हरिकांत मिश्र, सत्यदेव तिवारी, कमाल अहमद शाह, पंकज श्रीवास्तव, शशांक कुमार त्रिपाठी, पंकज शर्मा, देवेंद्र सिंह, मृगेंद्र उपाध्याय, अनिल शुक्ला, एकनाथ मिश्र, समय मिश्र, अलीमुल हक व अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी तरह उतरौला व तुलसीपुर तहसील में भी अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान वीरेंद्र सिन्हा, निजाम अंसारी, प्रहलाद यादव, अब्दुल मोईद सिद्दीकी, बृजेश वर्मा, गयासुद्दीन खान, श्रवण कुमार श्रीवास्तव, सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।