{"_id":"5f9311c98ebc3e1a26444282","slug":"excellent-performance-of-basic-education-in-mission-motivation-balrampur-news-lko5467945182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन प्रेरणा में बेसिक शिक्षा का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन प्रेरणा में बेसिक शिक्षा का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। मिशन प्रेरणा में बेसिक शिक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की तरफ से प्रदेश के 75 जिलों की मिशन प्ररेणा की रैंकिंग जारी की गई है। मंडल में पहला और प्रदेश की रैंकिंग में बलरामपुर को मिशन प्ररेणा के क्षेत्र में 5वां रैंक मिला है। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक देवीपाटन मंडल विनय मोहन वन ने बीएसए डॉ. रामचंद्र सहित मिशन प्रेरणा की टीम को बधाई दी है।
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने बीते दिन बताया कि मिशन प्रेरणा के तहत जिले में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए एसआरजी, एआरपी व डायट मेंटर्स को राज्य परियोजना व जिला परियोजना कार्यालयों की तरफ से स्कूलों का नियमित भ्रमण करने का निर्देश दिया गया था। जिले में चयनित एसआरजी, एआरपी व डायट मेंटर्स की तरफ से स्कूलों के नियमित भ्रमण करने में सहयोगात्मक पर्यवेक्षण का सराहनीय योगदान रहा।
उन्होंने बताया कि राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ की तरफ से सहयोगात्मक पर्यवेक्षण का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन में बलरामपुर जनपद को प्रदेश के 75 जिलों में 5वीं रैंक प्राप्त हुई। देवीपाटन मंडल के चार जनपदों में बलरामपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने बीएसए के साथ मिशन प्ररेणा में शानदार योगदान देने वाले जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय, डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी, सभी एसआरजी, एआरपी व डायट मेंटर्स को बधाई दी है। भविष्य में इसी तरह से प्रयास करके मिशन प्ररेणा को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश में प्रथम स्थान लाने के लिए आशा जताई है।