फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Enthusiasm was seen in the centenary year celebrations, volunteers took out a procession.

Balrampur News: शताब्दी वर्ष समारोह में दिखा उत्साह, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Mon, 13 Oct 2025 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Enthusiasm was seen in the centenary year celebrations, volunteers took out a procession.
बलरामपुर के मेजर चौराहे के पास निकाली गई पथ संचलन में शामिल आरएसएस के स्वयं सेवक ।-स्रोत: ​आयोज
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर सोमवार को नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। एमएलके पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान से निकले पथ संचलन में स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर संघ के प्रति सम्मान और समर्पण प्रकट किया।
विज्ञापन

समारोह की अध्यक्षता श्रावस्ती भिक्षु संघ के अध्यक्ष देवेंद्र महाथेरो ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आरएसएस पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल मौजूद रहे। अतिथियों ने भारत माता, डॉ. हेडगेवार और माधवराव गोलवलकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर संघ प्रार्थना के साथ समारोह का शुभारंभ किया। भिक्षु देवेंद्र महाथेरो ने कहा कि संघ की सौ साल की यात्रा त्याग, तपस्या और राष्ट्रसेवा का प्रतीक है। आने वाली पीढ़ियां इस परंपरा को आगे बढ़ाएं और राष्ट्र कल्याण में योगदान दें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि शताब्दी वर्ष स्वयंसेवकों के लिए उत्सव का अवसर है। पूरे वर्ष विभिन्न सामाजिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संघ पंच परिवर्तन के सिद्धांत पर कार्य कर रहा है, जिसमें परिवार संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वबोध और नागरिक कर्तव्य प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पथ संचलन हॉकी मैदान से शुरू होकर कालीथान, मेजर चौराहा, अंबेडकर तिराहा, वीर विनय चौराहा, पुरानी चौक व सिटी पैलेस होते हुए पुनः हॉकी मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, विभाग प्रचार प्रमुख मनीष कुमार, जिला कार्यवाह किरीट मणि व नगर कार्यवाह डॉ. कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed