{"_id":"6852f1819dd8385aa20c123a","slug":"engineers-demonstrated-in-the-irrigation-department-premises-balrampur-news-c-99-1-brp1008-128084-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सिंचाई विभाग परिसर में अभियंताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सिंचाई विभाग परिसर में अभियंताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर विरोध जताते अभियंता। संवाद
बलरामपुर। सिंचाई विभाग परिसर में बुधवार को नाराज अभियंताओं ने प्रदर्शन किया। आजमगढ़ जनपद के डीएम रविंद्र कुमार द्वितीय की तरफ से अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अरुण सचदेव के साथ बदसलूकी और जानलेवा हमला किए जाने से आक्रोश है। धरना प्रदर्शन के बाद सिंचाई विभाग परिसर से पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे अभियंताओं ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। अभियंताओं ने मुख्यमंत्री से जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की।
सिंचाई विभाग परिसर में धरने को संबोधित करते हुए अधिशासी अभियंता निर्माण निगम वीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में अभियंताओं के उत्पीड़न व उनके पद की गरिमा को ठेस पहुंचाए जाने की घटनाओं में निरंतर वृद्धि हो रही है। 13 जून को आजमगढ़ के डीएम ने अधिशासी अभियंता को अपने आवास पर बुलाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से डंडे से मारा। यह घटना देश व प्रदेश के अभियंताओं में आक्रोश है। डीएम के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उन्हें तत्काल सेवा से बर्खास्त किया किया जाए।
कहा कि जहां-जहां आजमगढ़ के डीएम तैनात रहे हें, वहां की जांच कराकर कार्रवाई की जाए। अधिशासी अभियंता इंजीनियर कुमार शैलेंद्र, राजेश कुमार, कमल किशोर, अखिलेश सिंह व अर्पित निगम ने आजमगढ़ घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से जांच व कार्रवाई किए जाने की मांग की। धरने को अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग अनिल कुमार गुप्ता, इंजीनियर्स एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष अधिशासी अभियंता अनिल कुमार, जनपद सचिव सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राकेश कुमार मल, वित्त सचिव सहायक अभियंता सिंचाई मोहम्मद शहबाज, प्रचार सचिव अंकित वर्मा, सहायक अभियंता सिंचाई इमरान आलम, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी आलोक कुमार दुबे, सहायक अभियंता सिंचाई राहुल विश्वकर्मा, अनुज कुमार, शफीक खान व राणा प्रताप यादव आदि ने भी संबोधित कर विरोध जताया।