फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Emphasis on a healthy lifestyle and coarse grains

Balrampur News: स्वस्थ जीवनशैली और मोटे अनाज पर जोर

Thu, 18 Jun 2026 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 18 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on a healthy lifestyle and coarse grains
बलरामपुर। बृहस्पतिवार को यूपी टूरिस्ट होटल सभागार में फूड फेस्टिवल और प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें पौष्टिक आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। लोगों को भोजन में मोटा अनाज शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


सदर विधायक पल्टूराम और नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने इसका शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य पौष्टिक, जैविक और पर्यावरण-अनुकूल खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसका लक्ष्य स्थानीय उत्पादों को भी प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन


फेस्टिवल में मल्टीग्रेन आटा, ज्वार, बाजरा, रागी जैसे अनेक व्यंजनों के स्टॉल लगे। जैविक सब्जियां, मौसमी फल चाट और पारंपरिक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध थी। मधुमेह देखभाल उत्पाद और हस्तनिर्मित वस्तुएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं। जनप्रतिनिधियों ने मिलेट्स आधारित व्यंजनों का स्वाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली में जंक फूड से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में मोटे अनाज और पारंपरिक खानपान अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मिलेट्स स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। ये किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed