फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Emergency full, OPD full of stomach pain and diarrhea patients

Balrampur News: इमरजेंसी फुल, ओपीडी में पेट दर्द व डायरिया के मरीजों की भरमार

Tue, 20 Jun 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Emergency full, OPD full of stomach pain and diarrhea patients
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में इमरजेंसी के बाहर बैठे लोग।
बलरामपुर। उमस भरी गर्मी के बीच लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिली। पेट दर्द व उल्टी-दस्त वाले मरीजाें की संख्या अधिक होने से इमरजेंसी वार्ड फुल रहा। ओपीडी में भी चिकित्सकीय सलाह पाने के लिए लोग घंटों अस्पताल में जूझते रहे। जिला मेमोरियल अस्पताल में 725 मरीजों की ओपीडी हुई।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को सुबह 11.25 बजे मरीजों की भरमार दिखी। साफिया ने बताया कि बेटी को दो दिन से उल्टी-दस्त हो रहा है। हालत बिगड़ने पर उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया है। राजू ने बताया कि पेट दर्द से पीड़ित मां को रात में एक बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया था। अभी वहीं इलाज हो रहा है। इसी तरह लक्ष्मण प्रसाद, छोटेलाल व पप्पू इमरजेंसी में इलाज के लिए खड़े दिखे। ड्यूटी कर रहे डॉ. अजय कुमार पांडेय ने बताया कि इन दिनों पेट दर्द व डायरिया के मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन

ओपीडी में इलाज के लिए जूझते रहे मरीज
ओपीडी में डॉक्टर कक्ष के बाहर मरीज जूझते दिखे। संतोष कुमार ने बताया कि बुखार की दवा लेने के लिए एक घंटा पहले पर्चा लगाया लेकिन नंबर नहीं आया। सांस की बीमारी से जूझ रही संतोषी ने बताया कि पांच दिन की दवा समाप्त होने पर दोबारा दवा लेने आए हैं। सड़क दुर्घटना में घायल राजू ने बताया कि एक्सरे व इलाज के लिए आधे घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अव्यवस्था रही हावी
जिला मेमोरियल अस्पताल के मेडिकल वार्ड में 11.45 बजे सभी पंखे बंद मिले। बेड नंबर आठ व 11 पर भर्ती मरीजों के तीमारदार गर्मी से बचने के लिए हाथ के पंखे का सहारा ले रहे थे। तीमारदार राजकुमार व विनीता ने बताया कि वार्ड का पंखा अक्सर बंद हो जाता है।



सतर्कता से दूर रहेगी बीमारी
गर्मी में बीमारियों से बचने के लिए धूप व गर्मी से बचें। बाहरी व तली भुनी चीजों का परहेज करते हुए सादा खाना खाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हुए मौसमी फलों का प्रयोग करें। सतर्क रहकर बीमारी की चपेट में आने से बचा जा सकता है।
- डॉ. शारदा रंजन, सीएमएस जिला मेमोरियल चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed