फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity has been cut off in 50 villages for two days

Balrampur News: दो दिन से गुल है 50 गांवों में बिजली

Sat, 30 May 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 30 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Electricity has been cut off in 50 villages for two days
फोटो-26-बलरामपुर के जरवा में तेज हवा के कारण गिरा ट्रांसफार्मर ।-संवाद
बलरामपुर। आंधी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। बृहस्पतिवार की रात में आई तेज आंधी के कारण 50 गांवों में बिजली गुल है। बिजली न आने से उपभोक्ता अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर शनिवार को दिन भर बिजली की आवाजाही होती रही। नगर के नौशहरा, चिकनी, सिविल लाइन, पीपल तिराहा, अचलापुर व खमौवा में पूरे दिन में 12 बार ट्रिपिंग हुई, इससे उपभोक्ता परेशान हुए। जरवा व गैंसड़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात 12 बजे आंधी-बारिश से बिजली गुल हुई थी। आंधी के चलते कई स्थानों पर 11 हजार की हाईटेंशन तार व पोल गिर गए थे। इसके चलते बालापुर बाजार, जरवा, बेतहनिया, रतनपुर, झिंगहा, रनियापुर, गणेशपुर, प्रतापपुर व पहलवानपुर सहित 50 गांवों में दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न आने के कारण उपभोक्ताओं के साथ दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। जनसेवा केंद्र संचालक असलम, जाहिद व कमलेश ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से ऑनलाइन काम बाधित है। उपभोक्ता नानबाबू, अर्जुन, बब्बू, संतोष और रामकुमार ने बताया कि बिजली गुल होने से पेयजल व मोबाइल चार्जिंग का संकट आ गया है। रतनपुर ग्राम प्रधान हरीश मिश्र व शकील खान ने बताया कि बालापुर के पास 11 हजार हाईटेंशन की लाइन टूट कर गिर गई है। जेई दयाराम ने बताया कि नया पोल लगाने और विद्युत तार बदलने का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। हरैया सतघरवा क्षेत्र के प्राणपुर कुकर भुकवा गांव के पास 11 हजार हाईटेंशन तार टूट कर गिर गया, जिससे गांव में बिजली आपूर्ति बंद हो गई। तार की चपेट में आने से एक बेसहारा पशु की मौत भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed