{"_id":"64ff5ae44757cc7cfe09873d","slug":"electricity-cut-off-for-nine-days-villagers-protested-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2619-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नौ दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नौ दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Mon, 11 Sep 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। रेहरा बाजार ब्लॉक के बूधीपुर गांव में ट्रांसफार्मर खराब होने से विद्युत आपूर्ति नौ दिनों से ठप है। बिजली न आने से 100 परिवार परेशानियों का सामना कर रहे हैं। नौ दिनों बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में विरोध-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करते हुए धर्मप्रकाश चौहान, भानु प्रताप, मुल्कराज, रामअवध, कनछेद, राजू, संदीप, बुधई, रामदीन व सतीश विश्वकर्मा आदि ने कहा कि ग्राम बूधीपुर के मजरे पंडितपुरवा में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर नौ दिन पहले खराब हुआ था। शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सभी ने आपूर्ति बहाल करवाने की मांग की है।
वहीं एसडीओ रेहरा बाजार आरके यादव ने बताया कि सूचना मिली है। जेई को ट्रांसफार्मर ठीक करवा कर आपूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया गया है।