फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   electric,solar

जिले के 20 स्थानों पर शुरू की गई प्री-पेड बिजली व्यवस्था

Sat, 21 May 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
electric,solar
फोटो-4-बलरामपुर के पेहर बाजार स्थित टाटा सोलर पावर ग्रिड का निरीक्षण करते सीनियर एक्जीक्यूटीव व अ - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के 20 स्थानों पर प्री-पेड मीटर लगाकर सोलर आधारित बिजली आपूर्ति देने की व्यवस्था चालू की गई है। टाटा सोलर पावर ग्रिड की तरफ से की जा रही सप्लाई की सीएससी से निगरानी की जा रही है। ग्रिड के सीनियर एक्जीक्यूटिव की तरफ से शुक्रवार को जिले के चार पॉवर ग्रिड का निरीक्षण कर आपूर्ति की व्यवस्था का जायजा लिया गया और मौके पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

टाटा सोलर माइक्रो ग्रिड नई दिल्ली के सीनियर एक्जीक्यूटिव निशांत रजौरिया ने सदर तहसील के कोड़री व उतरौला तहसील के पुरैना बुलंद, महुआ बाजार और पेहर बाजार के पावर ग्रिड की निरीक्षण कर जायजा लिया। कहा कि लोगों को बेहतर ढंग से बिजली मुहैया कराने के लिए सोलर आधारित आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है। सोलर आधारित बिजली से पर्यावरण प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी, और लोगों को बिजली कटौती से मुक्ति मिलेगी। इस व्यवस्था में जितना पैसा जमा किया जाएगा, उतनी बिजली मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

पावर ग्रिड की निगरानी के लिए कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक अमित कुमार सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोलर आधारित पावर ग्रिड से कोड़री, हरैया सतघरवा, महमूदनगर, श्रीनगर, नयानगर, सादुल्लाहनगर, गौरा चौराहा, गनेशपुर, पिपरा, पुरैना, महुआ बाजार, पेहर बाजार, हुसैनाबाद ग्रिंट व धुसवा बाजार सहित 20 स्थानों पर लोगों को बिजली दी जा रही है। प्रत्येक ग्रिड की क्षमता 20 से 40 किलोवाट तक है। ग्राम स्तरीय उद्यमियों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed