फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election,training

मतगणना कर्मचारियों का आज होगा प्रशिक्षण

Sat, 05 Mar 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
election,training
बलरामपुर। मतगणना कराने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना कर्मचारियों को रविवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन कर्मचारियों को एमएलके महाविद्यालय में जुटने का निर्देश दिया है। प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने शनिवार को बताया कि विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती करने वाले सभी कर्मचारियों को एमएलके महाविद्यालय में छह मार्च को प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी हो गई है। सीडीओ/नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण रिया केजरीवाल को सभी कर्मचारियों का प्रशिक्षण पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षण से गायब रहने व लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, एक्सईएन जलनिगम मनोज कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, बीएसए डॉ. रामचंद्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, सीडीपीओ सत्येन्द्र सिंह, डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव, अपर डीएसटीओ रंजीत कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रमन चौधरी व डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी को मतगणना कर्मचारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed