फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election,counting

मतगणना कराने वाले 304 कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण

Sun, 06 Mar 2022 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
election,counting
फोटो-4-बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद कर्मचारी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। मतगणना कराने वाले 304 कर्मचारियों को एमएलके महाविद्यालय में रविवार को प्रशिक्षण दिया गया है। आगामी 10 मार्च को मंडी समिति परिसर में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती कराएंगे। सभी कर्मचारियों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से मतगणना कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति के निर्देश पर विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के वोटों के गिनती करने वाले सभी 304 कर्मचारियों को एमएलके महाविद्यालय के दो सभागार में एक साथ प्रशिक्षण दिया गया। जिले के चार विधान सभा सीटों पर 228 कर्मचारी वोटों की गिनती कराएंगे जिसकी गणना के लिए उन्हें बारीकियां सिखाई गईं। ईवीएम व वीवीपैट मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्र तक लाने व ले जाने वाले 76 चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया गया। 10 मार्च को सभी कर्मचारियों को मतगणना स्थल पर समय से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। गणना का कार्य समय से प्रारंभ किया जा सके। ईवीएम में पड़े मतपत्रों की गणना निष्पक्ष ढंग से करने के तरीके बताए गए। मतगणना स्थल पर कर्मचारियों के लिए मोबाइल फोन पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर के आरओ/एसडीएम मंगलेश दूबे, गैसड़ी के आरओ/अपर एसडीएम ओम प्रकाश, उतरौला के आरओ/एसडीएम संतोष ओझा व सदर के आरओ/एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने सभी कर्मचारियों को मतगणना संबंधित बारीकियां सिखाई। बताया कि प्रत्येक विधान सभा में मतगणना के लिए 14-14 टेबुल लगाई जाएंगी। सभी टेबुल पर माइक्रो आर्ब्जवर मौजूद रहेंगे। समस्या आने पर आरओ व एआरओ को सूचना देंगे। जिससे गणना कार्य बाधित न हो। पीडी अनिल कुमार सिंह, बीडीओ गिरीश कुमार पाठक, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, डीएसटीओ संजीव कुमार, एडीएसटीओ रंजीत कुमार, बीएसए डॉ. रामचंद्र, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, डीआईओएस गोविंद राम, सीडीपीओ सतेंद्र सिंह, कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रमन चौधरी व रोहित कुमार ने सभी कर्मचारियों को मतगणना कराने के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed