{"_id":"601838508ebc3ef91a2c9fdf","slug":"election-commission-increased-downloading-of-epic-balrampur-news-lko562694847","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई ई ईपिक की डाउनलोडिंग.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन आयोग ने बढ़ाई ई ईपिक की डाउनलोडिंग.
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से डिजिटल मतदाता पहचान पत्र (ई ईपिक) के प्रथम चरण की डाउनलोडिंग तिथि बढ़ा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम श्रुति शर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से चलाए जा रहे डिजिटल मतदाता पहचान पत्र कार्यक्रम के तहत डाउनलोडिंग के बारे में दिशा निर्देश जारी किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर डिजिटल मतदाता पहचान पत्र कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था।
इस कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में 25 से 31 जनवरी तक नए मतदाताओं जिनका नाम संक्षिप्त पुनरीक्षण 2021 में जोड़ा गया है और जिनका यूनीक मोबाइल नंबर डेटाबेस में उपलब्ध है। निर्वाचन आयोग ने द्वितीय चरण का शुभारंभ एक फरवरी से किया था।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने प्रथम चरण के लिए नए मतदाताओं में डिजिटल मतदाता पहचान पत्र डाउन लोडिंग की अधिक मांग को देखते हुए फरवरी माह के अंत तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
सामान्य मतदाताओं को डिजिटल मतदाता पहचान पत्र डाउनलोडिंग के लिए द्वितीय चरण की तिथि को फिर से आयोग की तरफ से घोषित किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग के इस दिशा निर्देश का अनुपालन कराने का जिम्मा तीनों तहसीलों के एसडीएम व तहसीलदारों को सौंपा है।