{"_id":"69024c7352889dd160009507","slug":"elderly-man-injured-in-leopard-attack-panic-grips-balrampur-news-c-99-1-brp1010-136016-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: तेंदुए के हमले में वृद्ध घायल, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: तेंदुए के हमले में वृद्ध घायल, दहशत
विज्ञापन
जरवा। जनकपुर रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत भंगहा कला के मजरा शिवानगर में बुधवार सुबह तेंदुए के हमले में एक वृद्ध घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है।
ग्रामीणों के मुताबिक शिवानगर निवासी दुलारे (65) सुबह खेत से लौट रहे थे। तभी झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। वृद्ध की चीखें सुनकर संजय सिंह, चिंताराम, ओमकार, सहदेव, नानबच्चा व भुर्रे मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ पास के जंगल में भाग गया।
सूचना पर रेंजर अमरजीत प्रसाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ाई गई है और टीम लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को अकेले खेत या जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है। (संवाद)