फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   eight more corona patient in balrampur

बलरामपुर में आठ और कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 40

Mon, 20 Jul 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
eight more corona patient in balrampur
बलरामपुर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में आठ लोग पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में सिविल कोर्ट व पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी तथा मिष्ठान विक्रेता के परिजन शामिल है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि सोमवार को आई कोरोना रिपोर्ट में बलरामपुर नगर क्षेत्र के आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से एक सिविल कोर्ट का कर्मचारी है। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी सहित उसके तीन परिजन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।
विज्ञापन

नगर के पूरबटोला पुलिस चौकी के पास पूर्व में पॉजिटिव पाए गए एक मिष्ठान विक्रेता के तीन परिवारीजन की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के कांटेक्ट की तलाश की जा रही है। इन लोगों के संपर्क में जो लोग भी आए होंगे उनका सैंपल शीघ्र ही जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 450 सैंपल संग्रहीत किए गए है। एसीएमओ डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए जिले से अब तक कुल 15802 सैंपल लखनऊ भेजे गए है। इनमें से 14596 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव व 145 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed