फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Eight months' salary withheld, MGNREGA workers on strike

Balrampur News: आठ माह का मानदेय अटका, हड़ताल पर मनरेगा कर्मचारी

Sat, 18 Apr 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Eight months' salary withheld, MGNREGA workers on strike
बलरामपुर के पचपेड़वा में बीडीओ को ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक ।-स्रोत : संगठन
बलरामपुर। जिले में मनरेगा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के सभी मनरेगा कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है। मनरेगा कर्मियों ने 25 अप्रैल तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जावेद हसन, उपाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय, महामंत्री नंद किशोर जायसवाल, राम किशुन मौर्य, विश्राम गिरि, मोहन लाल, संतोष सिंह, सलीम अख्तर व आरिफ का कहना है कि पिछले आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। बताया कि कई बार शासन-प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। कर्मचारियों ने चार अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को लागू करने की मांग दोहराई है। उनका कहना है कि एचआर पॉलिसी लागू कर मानदेय में बढ़ोतरी की जाय और वर्षों से सेवाएं दे रहे कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र विचार न हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। 26 अप्रैल को प्रत्येक ब्लॉक स्तर से पोस्टकार्ड अभियान चलाकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। इसके बाद एक मई को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। कर्मचारियों ने अधिकारियों से अपील की है कि हड़ताल अवधि में किसी भी कर्मचारी पर कार्य करने का दबाव न बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed