फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Efforts will be made to develop Tulsipur as a smart city

तुलसीपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का होगा प्रयास

Wed, 23 Oct 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Efforts will be made to develop Tulsipur as a smart city
बलरामपुर के तुलसीपुर नगर पंचायत सभागार में गोष्ठी के दौरान मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देती नगर प? - फोटो : BALRAMPUR
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय नगर पंचायत सभागार में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम पर आधारित गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान छह स्कूलों की 18 बेटियों को स्वच्छता पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने पर तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने प्रमाण पत्र व शील्ड भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक को नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशा खान की तरफ से बुके भेंट करके किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि नगर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फिरोज पप्पू ने कहा कि तुलसीपुर नगर को स्मार्ट सिटी के रुप में विकसित करना प्रमुख उद्देश्य है। अध्यक्ष की सलाह पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग से बैरागीपुरवा होते हुए तहसील मोड तक हार्ड मिक्स सड़क का निर्माण कराया जाएगा। थाना मोड़ से गुरुद्वारा तक आरसीसी रोड बनाई जाएगी। पुरानी बाजार की सड़कें भी मरम्मत कराई जाएंगी।
विज्ञापन

ईओ नगर पंचायत तुलसीपुर अनिरुद्ध पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को प्लॉस्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। उन्हीं के संकल्प पर नगर क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर कार्य किया जा रहा है। 11 हजार से 21 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया जा रहा है। थर्माकोल व पॉलिथीन जैसे प्लॉस्टिक उत्पादों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ एक हजार से 21 हजार रुपये तक जुर्माना लिा जाएगा। कार्यक्रम का संचालन अफरोज तालिब ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, डॉ. उमर सिंह, इंद्रजीत शुक्ला, सत्य नरायन मिश्र, गोपाल श्रीवास्तव, नीरु शाह व बृजगोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed