{"_id":"65fe8d099c95051e5f01a938","slug":"dont-miss-the-chance-to-become-a-voter-till-29th-april-balrampur-news-c-99-1-brp1003-108074-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: न चूकें, 29 अप्रैल तक वोटर बनने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: न चूकें, 29 अप्रैल तक वोटर बनने का मौका
Sat, 23 Mar 2024 01:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:34 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक वोटरों को उनके मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की है।
कहा कि ऐसे युवक-युवतियां जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हो लेकिन किन्ही कारणों से अपना नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं करा पाए हो, वह मतदाता बनने के लिए 29 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। बताया कि इसके लिए आवेदक को निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर प्रारूप छह भरना होगा। मतदाता सूची में ऑन लाइन आवेदन कर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन 29 अप्रैल तक किया जा सकता है। संवाद