{"_id":"62ded9b75a19725f46663e91","slug":"donate-blood-to-save-the-lives-of-others-balrampur-news-lko641134238","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों की जान बचाने के लिए करें रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों की जान बचाने के लिए करें रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन एवं रोटरी क्लब की तरफ से 26 जुलाई को संयुक्त जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चलेगा। रक्तदान करके रक्तदाता कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन व रोटरी क्लब द्वारा आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है। रक्तदान करके हम किसी भी जरूरतमंद की जान बचा सकते हैं। कारगिल विजय दिवस पर ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से वीर सैनिकों तथा सुरक्षा कर्मियों के प्रति लोगों में सम्मान की भावना जागृत होती है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि रक्तदान करने से सेहत पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. प्रवीण कुमार का कहना है कि लोगों में भ्रम है कि खून देने से कमजोरी आती है लेकिन ऐसा कतई नहीं होता। खून देने से किसी भी प्रकार की न तो कमजोरी आती है और न ही सेहत को कोई नुकसान ही पहुंचता है। जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए।