फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DM furious over slow progress of Pradhan Mantri Awas Yojana, instructions for action

Balrampur News: प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर भड़के डीएम, कार्रवाई का निर्देश

Wed, 07 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 07 Jun 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
DM furious over slow progress of Pradhan Mantri Awas Yojana, instructions for action
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबो​धित करते डीएम डॉ. महेंद्र कुमार।
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। बैठक में अनुपस्थित रहने पर जिला उद्यान अधिकारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। क्षेत्र व ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए अधिकारियों को निरीक्षण कर स्थलीय सत्यापन का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने लघु सिंचाई विभाग द्वारा बोरिंग कार्य, नई सड़कों के निर्माण- चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण, सेतु निर्माण, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, निराश्रित गोवंश के संरक्षण, आयुष्मान भारत, हैंडपंप रिबोर, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा मिशन, सामूहिक विवाह योजना एवं सामाजिक पेंशन के प्रगति की समीक्षा की। लघु सिंचाई विभाग द्वारा सिंचाई के लिए बोरिंग कार्य की प्रगति जानने के साथ ही थारू जनजाति वाले क्षेत्रों में डीप बोरिंग का लाभ दिए जाने तथा पहाड़ी नालों में चेकडैम बनाए जाने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनवाई गई सड़कों का सत्यापन कराए जाने का निर्देश संबंधित अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

डीएम ने क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जांच करने का निर्देश दिया। कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित तौर पर क्षेत्र में जाकर पंचायतों द्वारा कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करें। प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति के लिए सचिव को लापरवाह बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित मिले जिला उद्यान अधिकारी से डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया है। बैठक में सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, डीडीओ गिरीश चंद्र पाठक, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, बीएसए कल्पना देवी व जिला प्राेबेशन अधिकारी सतीश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed