फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   DJ owner-operator arrested in connection with girl's death

Balrampur News: बच्ची की मौत के मामले में डीजे मालिक-ऑपरेटर गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
DJ owner-operator arrested in connection with girl's death
बलरामपुर। डिवाइन पब्लिक स्कूल की सात वर्षीय छात्रा वैष्णवी तिवारी की गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे की तेज आवाज के बीच तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने डीजे के मालिक और ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया। घटना में इस्तेमाल पिकअप और डीजे साउंड सिस्टम समेत संबंधित उपकरण भी बरामद किए गए हैं। वहीं, पुलिस की स्थानीय निगरानी में लापरवाही के आरोप में मेवालाल चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा को पर्यवेक्षण में शिथिलता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष कुमार उपाध्याय की तहरीर पर कोतवाली नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसमें बालाजी हाईटेक डीजे के मालिक चंद्र प्रकाश वर्मा निवासी रघुनाथपुर इटवा, थाना रेहरा बाजार और डीजे ऑपरेटर रामपाल सैनी निवासी मोहल्ला खलवा, कोतवाली नगर को आरोपी बनाया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिकअप के साथ डीजे साउंड सिस्टम और उससे जुड़े उपकरण भी बरामद किए हैं। इससे जुलूस के दौरान इस्तेमाल किए गए डीजे सिस्टम की पहचान और उसकी स्थिति की जांच में मदद मिलेगी। घटना के बाद सीओ ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। अब पुलिस ने घटना से संबंधित फुटेज को विवेचना के लिए सुरक्षित करा लिया है। फुटेज के जरिए यह देखा जा रहा है कि विसर्जन यात्रा किस समय स्कूल के पास पहुंची, डीजे की स्थिति क्या थी और उस दौरान वहां क्या गतिविधियां हुईं। बच्ची की तबीयत बिगड़ने और इसके बाद की घटनाओं को भी फुटेज के आधार पर जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि बच्ची की मौत का चिकित्सकीय कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया था। ऐसे में पुलिस परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और उपलब्ध चिकित्सकीय जानकारी के आधार पर डीजे की तेज आवाज और बच्ची की मौत के बीच संबंध की पड़ताल कर रही है।
चौकी प्रभारी पर गिरी गाज
एसपी ने बताया कि जुलूस के दौरान स्थानीय स्तर पर निगरानी की जिम्मेदारी में लापरवाही मिलने पर मेवालाल पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार यादव को निलंबित किया गया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ श्रेणी पुलिस अधिकारियों की दंड एवं अपील नियमावली के तहत पर्यवेक्षण में शिथिलता के लिए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिलेभर में डीजे संचालकों की जांच
घटना के बाद पुलिस ने जिलेभर में डीजे संचालकों की जांच और जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। एसपी ने बताया कि थाना और चौकी स्तर पर डीजे संचालकों के साथ बैठक कर निर्धारित मानकों के अनुसार ही ध्वनि प्रसारित करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। संचालकों को नोटिस देकर नियमों का पालन करने की चेतावनी भी दी गई है। पुलिस के अनुसार डीजे संचालकों को उच्चतम न्यायालय और शासन की ओर से जारी ध्वनि संबंधी निर्देशों की जानकारी दी जा रही है। जुलूस, धार्मिक आयोजनों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में डीजे की आवाज निर्धारित मानकों से अधिक न हो, इस पर निगरानी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed