फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Diwali celebrated with joy, wishing for happiness and prosperity

Balrampur News: हर्षोल्लास से मनाई दिवाली, की सुख-समृद्धि की कामना

Wed, 22 Oct 2025 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated with joy, wishing for happiness and prosperity
बलरामपुर के भगवतीगंज में फुलझड़ी जलाता लोग ।-संवाद
बलरामपुर। दीपावली पर्व श्रद्धा, उमंग और सौहार्द के साथ मनाया गया। सोमवार और मंगलवार की रात सूर्य अस्त होते ही नगर से लेकर देहात तक चारों तरफ दीप जगमगाने लगे। पूरा जनपद दीयों की रोशनी से नहा उठा। घर की चौखटों पर सजे दीप, हवा में फैली खुशबू और आसमान में आतिशबाजी की गूंज ने त्योहार की रौनक को चार गुना बढ़ा दिया।
विज्ञापन

सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बनी रही। महिलाएं और बच्चे दीप, पूजन सामग्री, मिठाई और सजावटी सामान की खरीदारी में जुटे रहे। दुकानों और प्रतिष्ठानों को केले के पत्तों, गेंदे के फूल और रंगीन झालरों से सजाया गया था। शाम को पूजन मुहूर्त के समय लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परिवार के सभी सदस्य आरती में शामिल हुए और सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने पटाखों और फुलझड़ियों से दीपावली का आनंद लिया। मोहल्लों में मिठाई और उपहार बांटे गए।
विज्ञापन

हरैया सतघरवा में बरदौलिया बाजार में गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा की गई। बरौलिया बाजार में हरदोई से आई कीर्तन मंडली ने पूरी रात भजन-कीर्तन का आयोजन किया। कल्याणपुर, पिपरहवा चौराहा व लाल नगर में गणेश-लक्ष्मी पूजन के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। ढोलक, मंजीरा और हारमोनियम की संगत में ग्रामीण कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपों से सजाया गया मंदिर
बलरामपुर। श्री राम जानकी मंदिर एवं राप्ती नदी तट पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह व संतोष कुमार सिंह की तरफ से दीपोत्सव मनाया गया। दीपों की रोशनी से मंदिर प्रांगण आलोकित हुआ। कार्यक्रम में आशीष सिंह (बंटी), हीरालाल मौर्य, तिलकराम, अशोक सिंह, वाजिद अली, जोखू राम, घनश्याम, राघवराम व कामता प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।
रामलीला मंचन का हुआ आयोजन
ललिया। क्षेत्र में कई स्थानों पर गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। मथुरा गणेश बाल मंडल की तरफ से मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया। मथुरा रामलीला कमेटी शिवानगर, जायसवाल मोहल्ला, रतनपुर, बहादुरगंज और पतझी में भी श्रद्धालुओं ने पूजन कर दीपावली का त्योहार मनाया।

कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु
पेहर बाजार। ग्राम मोहम्मदनगर ग्रिट में लक्ष्मी पूजन के अवसर पर भव्य पंडाल सजाया गया। मंदिर परिसर में कथा का आयोजन हुआ, जिसमें अयोध्या धाम से आए प्रवाचक प्रीतम अविनाश शास्त्री ने धर्म और अध्यात्म पर आधारित प्रेरणादायक प्रवचन दिया। इस अवसर पर सतराम यादव, अवध नंदन त्रिपाठी, उदयराज सोनकर, छोटकन वर्मा और गोपी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed