{"_id":"6505f1a4c3029449dc0b82d1","slug":"district-level-football-team-selection-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2773-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिला स्तरीय फुटबाॅल टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिला स्तरीय फुटबाॅल टीम का चयन
Sat, 16 Sep 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में फुटबाल टीम में चयनित खिलाड़ियों के मौजूद प्रशिक्षक।-संवाद
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को जिला स्तरीय फुटबाल टीम चयन के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। इसमें कई माध्यमिक विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सेदारी की। ट्रायल के आधार पर मौजूद विशेषज्ञों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय टीम का चयन किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंदराम के निर्देशन व भारतीय विद्यालय इंटर काॅलेज उतरौला के संयोजन में हुए ट्रायल में एमपीपी इंटर काॅलेज, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर काॅलेज, बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज, भारतीय विद्यालय इंटर काॅलेज, एनी बेसेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सेदारी की। जिला क्रीडा समिति के सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि जनपद स्तरीय फुटबाल टीम का चयन खिलाड़ियों का ट्रायल के बाद शो-मैच के आधार पर किया गया। जनपदीय टीम अब मंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेगी।