{"_id":"66ec5e533fe68b5a7306f4a5","slug":"dissatisfaction-expressed-on-going-to-the-patients-home-before-discharge-balrampur-news-c-99-1-brp1002-114677-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डिस्चार्ज से पहले मरीज के घर जाने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डिस्चार्ज से पहले मरीज के घर जाने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
बलरामपुर के सीएचसी उतरौला का निरीक्षण करते पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल।-संव
उतरौला/ महदेइया(बलरामपुर)। पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक, अस्पताल व नगर पालिका का निरीक्षण किया। डिस्चार्ज होने से पहले मरीज के घर जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने विकास खंड उतरौला का निरीक्षण करते हुए मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, समूह योजना की जानकारी ली। विकास खंड परिसर की साफ-सफाई काभी जायजा लिया।
सीएचसी उतरौला केंद्र के निरीक्षण के दौरान क्षय रोगियों से सीधे जानकारी प्राप्त की। वार्डों में भर्ती मरीजों से दवा, इलाज के बारे में पूछा। सदस्य ने पर्चा काउंटर पर पर्ची बनवाने वाले मरीजों तथा एक्सरे कराने के लिए लाइन में लगे मरीजों से पूछताछ की। चिकित्सक से दवाओं का स्टॉक, जांच व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। प्रसव वार्ड में प्रसूताओं से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया और प्रसूताओं के दर्ज मोबाइल नंबर पर बात की। इस दौरान डिस्चार्ज होने से पहले ही मरीज के घर जाने पर नाराजगी जताई।
आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला पहुंचने पर अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चंद गुप्ता व ईओ राजपति वर्मा ने बुके भेंट कर स्वागत किया। नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए कार्यों की जानकारी अध्यक्ष प्रतिनिधि ने दी। अध्यक्ष प्रतिनिधि ने मीटिंग हाॅल निर्माण व नगर के सड़क बनाए जाने का ज्ञापन भी दिया। इस अवसर बीडीओ उतरौला पल्लवी सचान, पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, ज्ञानेंद्र वर्मा, राजकुमार, विजयपाल वर्मा, अभिषेक गुप्ता, नीरज गुप्ता, उमाशंकर सिंह, मनीष कौशल, शुभम चौरसिया,अजय पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, सीएचसी श्रीदत्तगंज में दवा वितरण कक्ष, आयुष्मान कक्ष, पैथालॉजी कक्ष, नवजात स्थिरीकरण इकाई कक्ष आदि का निरीक्षण किया। बीडीओ कार्यालय में समीक्षा बैठक की। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायत रजिस्टर का अवलोकन किया और शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क कर फीडबैक लिया।
प्रोटोकॉल न मिलने पर जताई नाराजगी
पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य अरविंद सिंह पटेल भ्रमण के दौरान एस्कॉर्ट न मिलने पर नाराज हो गए। एएसपी योगेश कुमार सहित जिम्मेदार अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त की। दूरभाष पर बात करने पर बताया कि मुझे प्रोटोकॉल में चलकर दिखावा नहीं करना है, हम जमीनी स्तर के लोग हैं, लेकिन प्रोटोकॉल से समय की बचत होती है। संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी प्रोटोकॉल नहीं दिया गया। एएसपी योगेश कुमार का कहना है कि नियम की जानकारी की जा रही है।