फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dispute with parent following the beating of students; video handed over to the BSA

Balrampur News: विद्यार्थियों की पिटाई के बाद अभिभावक से विवाद, वीडियो बीएसए को सौंपा

Wed, 23 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 23 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Dispute with parent following the beating of students; video handed over to the BSA
फोटो-34-बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय करैली में मौजूद विद्यार्थी ।-संवाद
जरवा। शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के ग्राम सभा रतनपुर झिंगहा के मजरा करैली स्थित कंपोजिट विद्यालय में विद्यार्थियों की पिटाई का मामला सामने आया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेंद्र पाल सिंह पर अभिभावक अजय कुमार ने विद्यार्थियों की पिटाई का आरोप लगाते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही पिटाई और इसके बाद हुए विवाद से संबंधित वीडियो भी बीएसए को सौंपा है। खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


अभिभावक अजय कुमार का आरोप है कि कक्षा पांच में पढ़ने वाले उनके पुत्र पवन कुमार की कक्षा में शोर होने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने डंडे से पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गया। इसकी जानकारी होने पर जब वह विद्यालय पहुंचे तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और हमला करने का प्रयास किया गया। शिकायत में प्रभारी प्रधानाध्यापक पर छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करने, विरोध करने पर फेल करने तथा टीसी और मार्कशीट खराब करने की धमकी देने समेत अन्य आरोप भी लगाए गए हैं। अभिभावक ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


वहीं, प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि विभागीय कार्यों को लेकर वह परेशान थे। अभिभावक के रवैये के कारण विवाद की स्थिति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed