फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Dip in the river-lake, donated khichdi

Balrampur News: नदी-सरोवर में लगाई डुबकी, दान की खिचड़ी

Sun, 15 Jan 2023 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Dip in the river-lake, donated khichdi
बलरामपुर। मकर संक्राति पर्व रविवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। पवित्र नदी व सरोवरों में स्नान करने के लिए भोर से ही भक्तों का तांता लग गया। राप्ती नदी के सिसई घाट व व शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के सूर्य कुंड में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पूूजा-अर्चना की। शक्तिपीठ देवीपाटन में पूूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। घरों में भी अन्न दान करके परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन

शीत ऋतु के पौष मास में जब भगवान भास्कर उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो सूर्य की इस संक्रांति को मकर संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान का पुण्य सौ गुना अधिक प्राप्त होता है। इसी मान्यता के अनुरूप रविवार को जिलेभर में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

भोर से ही श्रद्धालुओं ने राप्ती, बूढ़ी राप्ती, कुआनों व बाणगंगा नदी के घाटों सहित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के सूर्य कुंड में स्नान करना शुरू कर दिया। नदी व सरोवरों में डुबकी लगाकर भगवान को भास्कर अर्घ्य देकर बछिया दान, अन्न दान एवं तिल दान करके परिवार की खुशहाली व सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में भी भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना करके अन्न दान किया गया। मकर संक्रांति पर युवाओं और बच्चों ने पतंगबाजी भी की। गैसड़ी, पचपेड़वा, उतरौला, ललिया, हरैय्या, शिवपुरा, श्रीदत्तगंज, गौरा चौराहा, महराजगंज तराई, गैड़ासबुजुर्ग, सादुल्लाहनगर, रेहरा बाजार व पेहर बाजार आदि स्थानों पर भी मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ी भोज हुआ। शहर में कई स्थानों पर स्टाल लगाकर लोगों को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया।
गुरु गोरक्षनाथ की तपोस्थली तथा गोरक्षपीठ से जुड़े होने के कारण शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में भी खिचड़ी दान का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति पर मंदिर में भोर से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। सर्वप्रथम मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी ने मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना करने के बाद गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी अर्पित की। इसके बाद भक्तों ने विधि-विधान से पूजन कर मां पाटेश्वरी एवं गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाई। खिचड़ी चढ़ाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। दोपहर में खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मकर संक्रांति पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में तरह-तरह के सामानों की दुकानें सजने के साथ ही झूले भी लगाए गए। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित नेपाल से आए वाले श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद उठाया। मनपसंद सामानों की खरीदारी करने के साथ ही झूले का मजा लिया।

प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से मकर संक्रांति पर राजापुर भरिया जंगल स्थित कल्पेश्वर नाथ मंदिर के सामने खिचड़ी भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र व बीएसए कल्पना देवी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खिचड़ी भोज से पहले जनप्रतिनिधियों ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने के साथ ही गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। खिचड़ी भोज में सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed